उत्तराखंड विकास मंच के होली मिलन समारोह में कवियों ने चलाई हास्य की पिचकारी

उत्तराखंड विकास मंच के होली मिलन समारोह में कवियों ने चलाई हास्य की पिचकारी

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। उत्तराखंड विकास मंच के होली मिलन समारोह में स्थानीय कवियों ने हास्य की खूब पिचकारी चलाई। पिचकारी से निकले रंग में तमाम प्रकार के व्यंग भी खूब चले।

मंगलवार देर शाम न्यू चंद्रभाग मोटर पुल स्थित रामलीला मैदान में उत्तराखंड विकास मंच के होली मिलन समारोह का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय कवियों की प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें हास्य काव्य की प्रमुखता रही। इसके माध्यम से कवियों ने मौजूदा दौर के रंग ढंग पर सवाल भी उठाएं। बदलते दौर को भी रेखांकित किया। लोगों इसका लुत्फ उठाया।

कवित सत्येंद्र चौहान ने समाज में व्याप्त शराब के प्रचलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हे भगवान कहीं मेरा पौवा तो नहीं टूटा…. हेलमेट ने मेरा पौवा बचाया। कवि दिनेश सेमल्टी ने समाज में बढ़ते वैमनस्यता को इस प्रकार से कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया कि मेरे छोटे से शहर को किसकी नजर लगी…..

डा. सुनील थपलियाल ने होली के रंगों पर कहा रंगुंगा तुम्हें प्रीत के रंगों से इस बार होली में…..। कवि वीरेंद्र सेमवाल ने जाम लगा है मेरे घर के सामने…….। कवित नरेंद्र रयाल ने शराब के विभिन्न प्रकारों और उसके शराबी के उदगारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।

मंच का संचालन करते कवि राम कृष्ण पोखरियाल ने होली और बसंत पर कहा ऐगी बसंत डांडयूं मा बहार……। अशोक क्रेजी ने विभिन्न गणमान्य लोगों के शानदार टाइटिल प्रस्तुत किए। इस मौके पर लोक गायक विनोद बिजल्वाण ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, यूकेडी नेता वीर सिंह रमोला, चंद्रवीर पोखरियाल, दिनेश व्यास, जिला पंचायत सदस्य उत्तम असवाल, हिमांशु बिजल्वाण ने सभी को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र भंडारी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कर्ण सिंह बर्त्वाल, मुकेश पाठक, कर्नल केएस राणा, महिपाल सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र मास्टर, घनश्याम नौटियाल, महवीर खरोला, भगवती रतूड़ी, मनीश डिमरी आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *