एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी स्थित संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान श्रृंखला का चतुर्थ एवं अंतिम व्याख्यान संपन्न हो गया।

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश चंद्र पाण्डेय द्वारा व्याख्यान के मुख्य अतिथि का परिचय सभी प्रतिभागियों के बीच रखा गया। मुख्य वक्ता डॉ. कंचन तिवारी ने “दर्शन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि दर्शन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आपस में गहराई से अंतर्संबंधित हैं और मानव सभ्यता के विकास में इन तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने दर्शन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दर्शन सभी ज्ञान-विषयों से जुड़ा हुआ है तथा यह विचार और ज्ञान की दिशा निर्धारित करता है। डॉ. तिवारी ने भारतीय दर्शन के विभिन्न आयामों को भी विस्तार से स्पष्ट किया और इसकी बारीकियों से श्रोताओं को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने शब्द-विज्ञान के संदर्भ में भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम समन्वयिका प्रो. कुसुम डोबरियाल द्वारा मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए उनके व्याख्यान को अत्यंत प्रासंगिक एवं सारगर्भित बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष परिसर निदेशक प्रो. यू. सी. गैरोला जी द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए दर्शन और विज्ञान के अंतर्संबंधों पर अपने विचार श्रोताओं के मध्य रखे।

कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. विपुल सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. यू.सी. गैरोला, कार्यक्रम समन्वयिका प्रो. कुसुम डोबरियाल सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के डॉ. धर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *