जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम स्व. एचएन बहुगुणा

जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम स्व. एचएन बहुगुणा

हिमालय की तरह अडिग थे स्व0 बहुगुणाः धामी

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी जयंती पर याद किया गया।

घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये।

उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *