शराब करोबारी के आरोपों को हिमांशु बिजल्वाण से सिरे से नकारा, कई बातों का किया खुलासा

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। खारास्रोत शराब के ठेके के अनुज्ञापी अरविंद रणावात के आरोपों को हिमांशु बिजल्वाण से सिरे नकारा। साथ ही कई बातों का खुलासा करते हुए कहा कि वो उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

खारास्रोत स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका लंबे समय से क्षेत्र के जागरूक लोगों के निशाने पर रहा है। गत दिनों ठेके के पास एक युवक की हत्या के बाद ठेका क्षेत्र के लोगों के निशाने पर आ गया। लोगों ने स्वयं ही ठेके पर ताले जड़ दिए थे। पुलिस/ प्रशासन ने किसी तरह से ठेके को खुलवाया।

ठेका खुलने के बाद अनुज्ञापी अरविंद रणावत ने शुक्रवार को मीडिया के एक वर्ग से बातचीत में ठेके को लेकर की जा रही बातों पर सफाई पेश की। इस दौरान उन्होंने हिमांशु बिजल्वाण पर 1500 पेटी शराब लेने और पैसे न देने का आरोप लगाया।

इस आरोप के बाद शनिवार को हिमांशु बिजल्वाण ने मीडिया से बातचीत की और रणावत के आरोपों को सिरे से नकारा। उन्होंने तमाम तथ्य भी मीडिया के सम्मुख रखे। कहा कि रणावत बताएं कि उनके ठेके की क्षमता कितनी है कि वो एक व्यक्ति को 1500 पेटी की सप्लाई कर रहे हैं।

कहा कि आबकारी विभाग को इस मामले की जांच करनी चाहिए। कहा कि वो पहले दिन से ही ठेके के विरोध में रहे हैं। उन पर इसको लेकर सरकार ने मुकदमा तक दर्ज किया। कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। कहा कि उनकी पत्नी नगर पालिका की अध्यक्ष और पालिका ने शराब के ठेके को हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। इससे रणावत बौखला गए हैं।

बिजल्वाण ने कहा कि वो उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। इस मौके पर बिजल्वाण से अरविंद रणावत के मामले में कई खुलासे किए। पूर्व विधायक ओम गोपाल ने रणावत सहित प्रशासन पर खारास्रोत ठेके को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

उक्रांद नेता शान्ति प्रसाद भट्ट ने रणावत पर कई सवाल दागकर शासन प्रशासन की भूमिका पर संदेह व्यक्त कर जनभावनाओं की अनदेखी करने का सवाल खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा जबाब तो मंत्री, विधायक, अधिकारियों को हर हाल में देना होगा। वही सैनिक प्रकोष्ठ केअध्यक्ष राकेश ध्यानी ने कहा कि  रणावत ने क्या आरोप लगाये है उस पर कुछ नही कहना है स्पष्ट है कि वो आंदोलन को खत्म करने के लिये इस प्रकार घृणित आरोप लगा रहे है ।लेकिन खुद बताए कि आखिर कौन से कारण है कि तुम्हे जो करोड़ो का व्यवसाय करते हो रिर्जव भूमि जिसको बेनामी बताया जा रहा है उसको कब्जा किया गया।

उन्होंने कहा कि इस विषयक जब वो कोतवाली गए तो वँहा तैनात अधिकारी जो सरकार के दबाब में है रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया है वो देहरादून में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे ओर पुख्ता अभिलेख जुटा रहे है।बहुत जल्द सत्यता सामने होगी और ये ठेका बंद होगा। जिला पँचायत सदस्य पुष्पा रावत ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर से वार्ता कर इस ठेके को जनहित में बंद किये जाने की लिखित माँग की तीन दिन बीतने के बाबजूद भी अभी तक उनके स्तर पर कोई आदेश नही दिये गए जिससे आंकलन किया जा सकता है कि किस दबाब में अधिकारी कार्य कर रहे है।

आज की प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, उक्रांद नेता शान्ति प्रसाद भट्ट , जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, हिमांशु बिजल्वाण,बी ड़ी सी सदस्य सीताराम रनाकोटी , सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राकेश ध्यानी, सन्दीप भण्डारी, कान सिंह आदि आंदोलकारी मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *