सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Spread the love

रिज मैदान में राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

तीर्थ चेतना न्यूज

शिमला। कांग्रेस नेता सुखिंवंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई गई।

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हजारों की मौजूदगी में सुखिंवंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे।

एक-दो दिन में कैबिनेट का गठन भी कर दिया जाएगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बांद पार्टी के आला नेताओं के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसको लेकर विचार विमर्श शुरू कर दिया। कैबिनेट में अधिकतम 10 मंत्री होंगे। इसके लिए जोर अजमाइश भी शुरू हो गई है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर शिमला पहुंचे। मंच पर राहुल और प्रियंका के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मंच पर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश भर से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। विधायकों के समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। मंच पर मौजूद अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, सचिन पायलट आदि शामिल रहे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *