उच्च शिक्षाः प्राध्यापकों के लेवल 11, 12 और 13 ए वेतनमान को हरी झंडी

उच्च शिक्षाः प्राध्यापकों के लेवल 11, 12 और 13 ए वेतनमान को हरी झंडी

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। आखिरकार शासन ने उच्च शिक्षा विभाग के प्राध्यापक को लेवल 11 चयन, लेवल 12 वरिष्ठ और लेवल 13 ए (एसोसिएट प्रोफेसर) पद का वेतनमान को हरी झंडी दे दी।

उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल उक्त मामला लंबित था। उक्त वेतन लेवल के आर्हता पूरी करने के बाद प्राध्यापक इसको लागू करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार उच्च शिक्षा सचिव डा. रणजीत कुमार सिन्हा ने 10 फरवरी को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके मुताबिक विभिन्न विषयों के 37 प्राध्यापकों का चयन वेतनमान यानि वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 अनुमन्य किया गया है। इसके अलावा 71 प्राध्यापकों को वरिष्ठ वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 अनुमन्य किया गया है। इसके अलावा तीन प्राध्यापकों को एसोसिएट प्रोफेसर वेतन मैट्रिक्स 13 ए अनुमन्य किया गया है।

ये बात भी सामने आ रही है कि चयन, वरिष्ठ और एसोसिएट प्रोफेसर लेवल पर कई प्राध्यापकों के नाम छूट गए हैं। इससे प्रभावित प्राध्यापक विभाग के सम्मुख अपना पक्ष रख रहे हैं। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *