बच्चे के पेट में मानव भ्रूण

बच्चे के पेट में मानव भ्रूण
Spread the love

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्राटं के चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

तीर्थ चेतना न्यूज

जौलीग्रांट। एक सात माह के बच्चे के पेट में मानव भ्रूण पाया गया। हमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक एक सात माह के बच्चे के पेट का आकार तेजी से बढ़ने पर परिजन उसे हिमालयन हॉस्पिटल ले गए। पहले पहल डॉक्टर्स को बच्चे के पेट में गांठ होने का अंदेशा हुआ। प्रॉपर जांच हुई तो बच्चे के पेट में मानव भ्रूण निकला।

हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन से बच्चे के पेट से मानव भ्रूण को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया है।

सात माह के बच्चे के पेट में मानव भू्रण मिलने को मेडिकल की भाषा में फीटस-इन-फीटू कहा जाता है। ये असामान्य घटना है। करीब पांच लाख में से एक मामला ऐसा हो सकता है। इसमें भ्रूण विकास के समय किसी अज्ञात वजह से एक भ्रूण किसी दूसरे के अंदर विकसित होने लगता है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *