स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी, हॉस्पिटल में भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी, हॉस्पिटल में भर्ती
Spread the love

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर गोली मारे की जाने की सूचना सामने आ रही है। गोली मारने वाला पुलिस की वर्दी में बताया जा रहा है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को रविवार करीब साढ़े 12 बजे बृजराजनगर के पास उस वक्त गोली मार दी जब वो कार्यक्रम में जाने के लिए कार से उतर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोली मारने वाला पुलिस की वर्दी में था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के सीने में तीन-चार गोली लगी हैं।
 गंभीर रूप से घायल नाबा दास को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्री पर गोली लगने से राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन/प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर अभी तक राज्य शासन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *