देवभूमि मॉं गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट में हरियाली तीज का आयोजन

देवभूमि मॉं गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट में हरियाली तीज का आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। देवभूमि मॉ गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित हरियाली तीज में महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

गुरूवार को आयोजित हरियाली तीज में मेहंदी प्रतियोगिता की धूम रही। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने मेधा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

देवभूमि मॉं गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रीना उनियाल ने कहा कि वह बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर हमेशा कोई ना कोई प्रतियोगिता करवाती रहती हैं और जो उनके केंद्र चलते हैं उसमें भी वह लड़कियों को अपने हुनर को दिखाने के , पहले उन्हें सिखाती है और इसके बाद वह प्रतियोगिता के रूप में उन बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देती है।

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्रीमती रीना उनियाल , उपाध्यक्ष रोशनी रतूड़ी सचिव अमित उनियाल सह सचिव बबीता सकलानी मुस्कान अनीता तिवारी, रेखा चौबे, उषा जोशी कनिका जी पूजा गीता आराधना अर्चना आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *