हरक ने भाजपा पर लगाई बड़ी तोहमत, क्षमताओं पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। डा. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर बड़ी तोहमत मढ़ते हुए उसके राज्य इकाई के नेतृत्व की क्षमता पर सवाल खड़े किए।
रविवार देर रात भाजपा ने डा. हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सोमवार सुबह-सुबह डा. रावत ने इस पूरे मामले में अपना मुंह खोला। कहा कि उन्होंने भाजपा नहीं छोड़ा, भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाला।
कहा कि वो दिल्ली अमित शाह और प्रहलाद जोशी को मिलने गए थे। उनके दिल्ली मूवमेंट से पहले ही मीडिया में कई बातें सामने आने लगी। इन्हीं को आधार बनाते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। कहा कि उन्होंने भाजपा नहीं छोड़ी बल्कि भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाला।
उन्होंने भाजपा के राज्य नेतृत्व की क्षमता पर सवाल खड़े किए। कहा कि न जाने कैसे पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे पूछ तो लिया होता कि मीडिया में ऐसी बातें क्यों आ रही हैं। मगर, भाजपा ने ऐसा नहीं किया।
कहा कि अब वो कांग्रेस से संपर्क करेंगे। कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। दावा किया किया कांग्रेस की सरकार बनेगी। वो इसके लिए जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि यदि 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं गए होते तो चार साल पहले ही भाजपा सरकार छोड़ देते।