कांग्रेस में जल्द फाइनल हो सकते हैं आधे टिकट

कांग्रेस में जल्द फाइनल हो सकते हैं आधे टिकट
Spread the love

देहरादून। 2022 के विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी जल्द से जल्द आधे टिकट फाइनल कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तमाम फीडबैक का विश्लेषण किया जाने लगा है।
2022 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस काफी फ्रेश लग रही है। 2017 में मिली करारी हार को भुलाकर पार्टी ने 2022 को फतह करने के लिए हर स्तर पर जोर लगा रही है। इसका असर भी दिख रहा है।
पार्टी टिकट वितरण में इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के स्तर पर सामने आए फीडबैक का विश्लेषण किया जा रहा है। संभव है कि पार्टी दिसंबर में आधी सीट यानि 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दे।
कुछ सीटों पर स्ट्रेटजी के तहत नामों की घोषणा बाद में होगी। ऐसी सीटों की संख्या करीब दर्जन भर बताई जा रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *