जीपीएस ढालवाला, बांसकाटल और क्यार्की में मनाया गया बाल दिवस

जीपीएस ढालवाला, बांसकाटल और क्यार्की में मनाया गया बाल दिवस
Spread the love

ऋषिकेश। गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, ढालवाल ,गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, बांसकाटल  और क्यार्की में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में नन्हें छात्र/छात्राओं ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से हर किसी का मन मोह लिया।

सोमवार को मॉडल स्कूल, ढालवाला में बाल दिवस की शुरूआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। खंड शिक्षाधिकारी ओपी वर्मा ने बाल वाटिका में नन्हें छात्र/छात्राओं को चॉकलेट बांटे और बाल दिवस की शुभकमानाएं दी।

इस मौके पर स्कूल में नन्हें छात्र/छात्राओं ने शैक्षणिक, सांस्कृति और खेल गतिविधियों से हर किसी का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पुनीता झल्डियाल, सरिता भंडारी, अनुपमा बडोला, विनोद प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद थे।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बांसकाटल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल को खास तरीके से सजाया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनैना बिजल्वाण ने छात्र/छात्राओं को बाल दिवस के बारे में बताया। इसको मनाने के उददेश्य के साथ ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी दी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यार्की में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रृद्धांजलि के साथ हुआ। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्नेहलता ध्यानी ने नन्हें छात्र/छात्राओं को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर स्कूल में शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें नन्हें छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर शिरकत की। एसएमसी के अध्यक्ष चतर सिंह रावत ने नन्हें छात्रों की हौसलाफजाई की। इस मौक पर स्कूल में बच्चों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गय। इस मौके पर कुसमा देवी, पुष्पा देवी, आभा देवी, रेखा देवी, रोशनी देवी और बबली देवी आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *