राज्य स्थापना रजतोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल का शानदार प्रदर्शन

तीर्थ चेतना न्यूज

नरेंद्रनगर। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक नरेंद्रनगर, (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल के छात्र/छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में एक्सटेम्पोर में संध्या रावत (फार्मेसी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान,सिंगिंग प्रतियोगिता में नीलम (फार्मेसी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान,
फिल्ममेकिंग प्रतियोगिता में शिवम कुमार (फार्मेसी द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा साहिल सिंह (मैकेनिकल द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सुहानी रावत ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में टिहरी जिले के 7 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं कृ नरेंद्रनगर, बछेलीखाल, गजा, हिंडोलाखाल, न्यू टिहरी, जाखणीधार, प्रतापनगर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹11,000, द्वितीय को ₹5,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹3,000 की राशि चेक के रूप में प्रदान की गई।संस्थान के कुल 45 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल का गौरव बढ़ाया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्या श्रीमती नर्मदा सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा पोखरिया, आदेश कुमार, राजकुमार आर्य, विपिन पंवार एवं अर्पित शर्मा उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *