गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रायपुर की छात्रा तनीषा गुसाईं ने युवा संसद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज  रायपुर की छात्रा तनीषा गुसाईं ने युवा संसद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर की छात्रा तनीषा गुसाईं ने युवा संसद प्रतियोगिता में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रविवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में अव्वल रहे छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून की कक्षा बी ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा तनीषा गुसाईं पुत्री शेखर सिंह गुसाईं को ज़िला देहरादून के प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इस शुभ अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि के लिए युवा संसद नोडल अधिकारी, समिति के सभी सदस्यों समेत छात्रा एवं उनके माता पिता को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *