गवर्नमेंट मॉडल स्कूल ढालवालाः नन्हें बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, ढालवाला के नन्हें छात्र/छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर स्कूल में नशा उन्मूलन हेतु भी शपथ ली गई।
शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ओपी वर्मा के नेतृत्व में स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं और नन्हें छात्र/छात्राओं ने आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली। रैली के शामिल छात्र/छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए और देश भक्ति के नारे लगा रहे थे।
इससे पूर्व स्कूल परिसर में बीईओ ओपी वर्मा ने सभी का आहवान किया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर ध्वज फहराएं। उन्होंने आजादी के 75 साल पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही हर हिन्दुस्तानी की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर खंड शिक्षधिकारी वर्मा ने नश उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई। कहा कि समाज की बेहतरी और सकारात्मकता के लिए जरूरी है कि नशे का विरोध किया जाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल, सरिता भंडारी, अनुपमा बडोला, विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।