ढालवाला। गवर्नमेंट मॉडल प्राइमररी स्कूल ढालवाला में प्रवेश उत्सव- 2026 धूमधाम से मनाया गया। प्रवेश उत्सव में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया।
मंगलवार को पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण की मौजूदगी में गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल में प्रवेश उत्सव की धूम रही। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बडवाल और खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती दीप्ति यादव ने छात्रों को किताब-कॉपी-पेंसिल वितरित कीं नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को फूल-माला से सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल ने सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि स्कूलों को संसाधनों से लेस किया गया है। योग्य शिक्षक और नौनिहालों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव ने अभिभावाकों का आहवान किया कि अपने पाल्यों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में कराएं। उन्होंने सरकारी स्कूलों की विशेषता से अभिभावकों को अवगत कराया।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जगदम्बा कंडारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बेहतरी और छात्रध्छात्राओं के सर्वांगीण विकास को शिक्षक पूरा योगदान दे रहे हैं।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी और श्रेय शिक्षकों को दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती अनुपमा बडोला, प्रवीण अरोड़ा, श्रीमती मंजू शर्मा, विनोद नौटियाल, सचेंद्र चौहान एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन विनोद नौटियाल ने किया।