गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज त्यूणी में याद किए गए अमर शहीद श्रीदेव सुमन

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज त्यूणी में याद किए गए अमर शहीद श्रीदेव सुमन

त्यूणी। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, त्यूणी में टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को याद किया गया। साथ ही अन्याय के खिलाफ उनके संघर्ष से सीख लेने पर जोर दिया गया।

सोमवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, त्यूणी में अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद श्री देवसुमन जी के बलिदान दिवस पर उनके जीवन एवं कृतित्व पर एक परिचर्चा हुई। इसकी शुरूआत अमर शहीद को श्रद्धांजलि करने के साथ हुई।

कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो अंजना श्रीवास्तव ने श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उस दौर में राजशाही के जुल्मों का निर्भिकता से सामाना किया। समाज के लिए अंतिम सांस तक लड़े।

इस मौके पर डा राजेश कुमार ,डा सतीश चन्द्र ,डा परवेज आलम ,डा मीनाक्षी ,डा शर्मिला ,डा आशीष बिज्लवाण ,डा अजय वर्मा ,श्री सचिन शर्मा , श्री खुशी राम , श्री संदीप तोमर ,श्री रमेश , श्री शमशेर आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *