गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज थत्यूड़ की छात्राओं ने तैयार की शानदार राखियां

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज थत्यूड़ की छात्राओं ने तैयार की शानदार राखियां

पुलिस कर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र

तीर्थ चेतना न्यूज

थत्यूड़। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, थत्यूड़ की छात्राओं ने प्रतियोगिता के तहत शानदार राखियां तैयार की। इन राखियों को स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को बांधा गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने तिरंगे रंग में शानदार राखियां तैयार की। इन राखियां थाना थत्यूड में कार्यरत पुलिस विभाग को भेंट की गई।

छात्राओं द्वारा यह राखियां देश के लिए समर्पित सुरक्षा विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी की कलाई पर बांधी गई। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो वीरेंद्र सिंह लिंगवाल ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संगीता कैंतुरा एवं गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉक्टर संगीता सिदोला द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राखी निर्माण में वंशिका अव्वल रही थाना थत्यूड में महाविद्यालय की छात्राओं ने जाकर पुलिस भाइयों को राखी बांधी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *