निदेशक प्रो.अंजू ने किया गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नरेंद्रनगर का औचन निरीक्षण

निदेशक प्रो.अंजू ने किया गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नरेंद्रनगर का औचन निरीक्षण

तीर्थ चेतना न्यूज

नरेंद्रनगर। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर पहुंची। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. राजेश कुमार उभान समेत प्राध्यापकों ने निदेशक का कॉलेज में जोरदार स्वागत किया। प्रिंसिपल ने उन्हें कॉलेज की पत्रिका अभिव्यंजना प्रदान कर स्वागत किया।

निरीक्षण के तहत निदेशक द्वारा उपस्थिति पंजिका तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नव प्रवेशार्थियों के लिए पंजीकरण की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है इसलिए प्रवेशार्थियों के अधिक से अधिक पंजीकरण हेतु प्रयास किया जाना चाहिए ।

निदेशक ने इस दौरान कला संकाय,विज्ञान संकाय ,वाणिज्य संकाय ,पत्रकारिता विभाग, पर्यटन अध्ययन , बी सी ए, बी बी ए विभागों का निरीक्षण के साथ ही कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों (छात्रावास व आई टी लैब)का भी निरीक्षण किया गया । तथा निर्माण एजेंसियों को नियत समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अग्रवाल ने कॉलेज के स्वच्छ परिसर , अकादमिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की सराहना की है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *