गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नैनीडांडा में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का वॉर्म वेलकम

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नैनीडांडा में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का वॉर्म वेलकम

दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत दी गई कॉलेज के बारे में जानकारी

तीर्थ चेतना न्यूज

नैनीडांडा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नैनीडांडा में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का कॉलेज में वॉर्म वेलकम किया गया। साथ ही दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत उन्हें कॉलेज, उच्च शिक्षा, विषय संयोजन, नई शिक्षा नीति के तहत हुए बदलावो और अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई।

मंगलवार को कॉलेक की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर इन्दु तिवारी और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 धीरेन्द्र ने दीप दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राध्यापकों ने नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं से परिचय प्राप्त किया ।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. इंदु तिवारी द्वारा नवआगन्तुक छात्र/छात्राओं कोमहाविद्यालय की पृष्ठ भूमि से अवगत कराया गया। साथ ही महाविद्यालय में संचालित विभिन्न संकायों, पाठ्यक्रमों एवं विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।एन0ई0पी0 2025 के बारे में भी छात्र/छात्राओं को जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किये गये।

प्राध्यापकों द्वारा छात्र/छात्राओं को अपना परिचय देते हुए अपने-अपने विषय के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। महाविद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों के संयोजकों द्वारा क्रीड़ा, छात्र संघ, एन0एस0एस0, रोवर्स-ंउचयरेंजर पुस्तकालय, ई-ंग्रन्थालय, देवभूमि उद्यमिता, कैरियर काउंसिंलिग सैल, विभागीय परिषदों,  विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियों, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृति, कन्याधन योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

साथ ही छात्र/छात्राओं के साथ समर्थ पोर्टल, कौशल, छोटे समूह के क्रिया कलाप, शारीरिक क्रिया कलाप, सजनात्मक अभिनय कला, सहित्य,वैश्विक मानव, मूल्यों के बार में भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर डा0अर्चना, डॉ0 अंजना शर्मा, डॉ0 प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ0 दानिश मसूद, डॉ0 मन्जूलता यादव, डॉ0 सतेन्द्र कुमार, डा0 पृथ्वीराज कोरंगा, डॉ0 प्रवीणकुमार, जयबीर सिंह बिष्ट, अमित नेगी, गणेश सकलानी, श्री कृष्ण पाल, देव सिंह नेगी, श्रीमती पुष्पा देवी श्री मालसिंह नेगी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 पवन कुमार द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *