गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर

तीर्थ चेतना न्यूज

देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

शनिवार को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मास्टर ट्रेनर डॉ. लीना पुण्डीर एवं डॉ. तान्या नौटियाल ने विभिन्न योग एवं ध्यान आसन बताएं तथा सभी ने एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना धपवाल, डॉ लीना पुण्डीर, डॉ. पारुल, डॉ तान्या, डॉ, मनोज डॉ सोनिया, डॉ शीतल, डॉ सृजना डॉ रंजू उनियाल सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी तथा छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *