गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के प्राध्यापकों को भी बनाएं शोध निर्देशक
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से मांग
तीर्थ चेतना न्यूज
चिन्यालीसौड़। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजों में तैनात प्राध्यापकों को भी शोध निर्देशक बनाया जाए। उन्हंे भी शोध छात्र आवंटित किए जाएं। ऐसा न करने पर एक प्राध्यापक ने कोर्ट जाने की बात कही है।
राज्य के गढ़वाल मंडल मंे स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजों से लगातार ये मांग उठती रही है। मगर, संबद्ध विश्वविद्यालय यानि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने अभी तक इस पर गौर नहीं किया। जबकि कुमाऊ विश्वविद्यालय में डिग्री कॉलेजांे में तैनात प्राध्यापकों को भी शोध छात्र आवंटित किए जा रहे हैं।
इस तरह से एक राज्य के दो विश्वविद्यालयों मंे अलग-अलग नियम चले रहे हैं। बहरहाल, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चिन्यालीसौड़ में भूगोल के प्राध्यापक डा. किशोर सिंह चौहान श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव को इस संबंध में पत्र लिखा है।
उन्होंने डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों को शोध निर्देशन का मौका न देने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नेट उत्तीर्ण छात्रा प्रतिभा नेगी उनकी निर्देशन में शोध करना चाहती है। उन्होंने विश्वविद्यालय से इसकी अनुमति देने की मांग की है। अनुमति न मिलने की स्थिति में उन्होंने कोर्ट की शरण में जाने की बात कही है।

