गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चकराता के गणित विभाग में प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चकराता के गणित विभाग में प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता

तीर्थ चेतना न्यूज

चकराता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चकाराता के गणित विभाग की विभागीय परिषद के बैनर तले आयोजित प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को कॉलेज के गणित विभाग की विभागीय परिषद में बी.एससी. (गणित) के छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, उनके ज्ञान और तार्किक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा रचनात्मक प्रतिभा का विकास करने के उददेश्य से आयोजित प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणित विभागाध्यक्ष डॉ. शिवांगी उपाध्याय द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “गणित केवल अंक और सूत्रों का अध्ययन नहीं है, बल्कि यह सोचने, समस्या सुलझाने और तार्किक निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम वर्क की भावना को भी बढ़ाते हैं।”

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय “प्राचीन से आधुनिक गणित का इतिहास” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गणित के इतिहास, महान गणितज्ञों, उनके आविष्कारों और गणितीय सिद्धांतों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपने ज्ञान और सूझ-बूझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “गणित और आधुनिक तकनीक” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से गणित की आधुनिक विज्ञान, कंप्यूटर, तकनीकी विकास और जीवन में उपयोगिता को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय परिषद का गठन भी संपन्न किया गया, जिसमें विद्यार्थियों में से अध्यक्ष समीर (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) और उपाध्यक्ष मनीष (बी.एससी. सष्ठम सेमेस्टर) का चयन किया गया, जिन्होंने प्रतियोगिताओं के संचालन में सहायता प्रदान की।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार प्राप्त किए गएरू प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम राहुल (बी.एससी. सष्ठम सेमेस्टर), द्वितीय मनीष (बी.एससी. सष्ठम सेमेस्टर), तृतीय समीर (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम मनीष (बी.एससी. सष्ठम सेमेस्टर), द्वितीय राहुल (बी.एससी. सष्ठम सेमेस्टर), तृतीय समीर (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) प्राप्त किए गए; प्रतियोगिताओं का न्यायनिर्णय डॉ. सुदीप्ता कांडरी और डॉ. नवीन चंद्र द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अशुतोष शरण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “गणित केवल संख्याओं और सूत्रों का खेल नहीं है, बल्कि यह तार्किक सोच, समस्या समाधान और नई खोज की क्षमता विकसित करने का माध्यम है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *