गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज भूपतवाला में शौर्य दिवस पर कार्यक्रम
तीर्थ चेतना न्यूज
हरिद्वार। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, भूपतवाला में शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रृद्धांजलि दी गई। साथ ही पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से करगिल युद्ध की यादें ताजा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दिनेश कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के समक्ष देश के अमर बलिदानियों को याद करते हुए साहस,शौर्य,राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर विचार व्यक्त किए गए।साथ ही महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए, प्रतिभागियों ने पोस्टर निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से शौर्य दिवस पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी! जिसके लिए उन्होंने विक्रम बत्रा द्वारा दी गई शहादत को चुना।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक डॉ युवराज, डॉ अजय उनियाल, डॉ भगवती प्रसाद पुरोहित, डॉ रूबी तबस्सुम, डॉ किरण त्रिपाठी, डॉ स्मिता बसेरा, डॉ शकुंज राजपूत,डॉ प्रीतम कुमारी, डॉ अर्चना वालिया,डॉ रूबी ममगई,डॉ प्रियंका परमार,डॉ निविंध्या शर्मा, डॉ प्रमिला विश्वास, डॉ विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे!


