गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बड़कोट में तिरंगा यात्रा

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बड़कोट में तिरंगा यात्रा
Spread the love

बड़कोट। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बड़कोट में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे घर-घर तिरंगा अभियान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को आजादी के 75 साल और तिरंगे के बारे में बताया गया।

शुक्रवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बड़कोट में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत संगोष्ठी एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें रोवर्स-रेंजर्स, एन. एस.एस., एन. सी. सी. के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

संगोष्ठी में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अंजु भट्ट ने आजादी के इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक छात्र-छात्राओं को बताया। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.जगदीश चन्द्र रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को आजादी के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। एन. एस.एस. प्रभारी डॉ. संगीता रावत ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। संगोष्ठी के पश्चात जनजागृति हेतु महाविद्यालय से रैली निकाली गई।

छात्र-छात्राओं ने घर-घर तिरंगा लगाने के नारे लगाए। रैली को प्राचार्या ने रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक/कर्मचारियों में डॉ. विनय शर्मा, डॉ. दिनेश शाह, डॉ. बी. एल. थपलियाल, डॉ. अर्चना कुकरेती, डॉ. दया प्रसाद गैरोला, डॉ. प्रमोद नेगी, डॉ.आंचल रावत, श्री शार्दुल बिष्ट, श्रीमती पूनम, श्रीमती शीतल, राहुल राणा, दीपेंद्र, दीपक, यशपाल, श्री दुर्गा लाल, एपी सिंह, श्री यू. एस. रावत आदि सम्मिलित हुए।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *