सरकार के गठन में हो रहे विलंब से लोगों का उत्साह पड़ा ठंडा

देहरादून। सरकार गठन में हो रहे विलंब से नई सरकार को लेकर लोगों का उत्साह ठंडा पड़ने लगा है। विलंब को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता भी सवाल उठाने लगे हैं।
लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि सरकार को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। उत्तराखंड के लोगों ने सरकार चुनने में खूब उत्साह दिखाया। भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया। 10 मार्च के बाद जनता में नई सरकार को लेकर खूब उत्साह दिखा।
लगा कि होली से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। मगर, 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार गठन की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। दरअसल, भाजपा हाईकमान 10 दिन में मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर सका है।
सरकार के गठन में हो रहे विलंब से लोगों का नई सरकार को लेकर उत्साह ठंडा पड़ गया है। अब लोग कहने लगे हैं कि कोई भी बन जाए सीएम और कोई भी बन जाए मंत्री उन्हें क्या लेना देना। यही नहीं विलंब पर भाजपा के कार्यकर्ता भी सवाल खड़े करने लगे हैं।