विश्व पर्यावरण दिवस पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में पौधा रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में पौधा रोपण
Spread the love

नागनाथ पोखरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नागनाथ पोखरी में प्रिंसिपल प्रो. पंकज पंत के नेतृत्व में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

रविवार को राज्य भर के कॉलेजों में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नागनाथ पोखरी में कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्रिंसिपल प्रो. पंकज पंत ने कहा कि आदर्श पर्यावरणीय स्थिति तेजी से छीज रही है।

ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए महासंकल्प लेना होगा। चिंता से काम नहीं चलने वाला। पर्यावरण संरक्षण को धरातल पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज रोपे गए पौधों के संरक्षण और संवर्द्धन का जिम्मा लेना होगा। इस मौके पर कल्पना पंत, अंजलि रावत, रेनू सनवाल, प्रेम सिंह राणा, चौहान आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *