गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में मनाया गया संविधान दिवस

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में मनाया गया संविधान दिवस
Spread the love

देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर शिरकत की।

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग के बैनर तले आयोजित संविधान दिवस का कॉलेज की प्रिंसिपल ने शुभारंभ किया। इस मौके पर अधिकार और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।

मंच संचालन करते हुए डा. सोनिया ने सविधान की उपयोगिता महत्व और आज के संदर्भ में छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। स्वतंत्रता से पूर्व भारत और आज के संवैधानिक महत्व को बताया।

संविधान दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कु पल्लवी भट्ट इ.ं. प्रथम वर्ष, कु प्रिया इ.ं. द्वितीय वर्ष और कु तनुजा बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ शीतल आदि ने अपने विचारों को संविधान दिवस के रूप में प्रस्तुत किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *