गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूलढालवाला में पहले हुई विज्ञान की बात फिर खेली होली

गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूलढालवाला में पहले हुई विज्ञान की बात फिर खेली होली

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला में प्रतिभा दिवस विज्ञान दिवस को समर्पित रहा। स्कूल में पहले विज्ञान की बात हुई और फिर छात्र/छात्राओं ने शिक्षक/शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

शनिवार को गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला में प्रतिभा दिवस के तहत विज्ञान दिवस मनाया गया। इसमें विज्ञान दिवस की थीम पर आधारिक शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नन्हें छात्र/छात्राओं ने प्रकृति, पानी, पर्यावरण पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की।

इसके अलावा ऊर्जा के स्रोत आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक/ शिक्षिकाओं और छात्र/छात्राओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पारंपरिक झूमेला को हर कोई थिरका और नन्हें छात्र/छात्राओं को होली के महत्व के बारे में बताया।

इस मौके पर स्कूल प्रधनाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल, अनुपमा बडोला, मंजू रानी शर्मा, मनमोहन रांगड़, रवीण कुमार, सचेंद्र चौहान, विनोद नौटियाल, सुषमा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *