गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नई टिहरी के गर्ल्स कॉमन रूम चर्चा
तीर्थ चेतना न्यूज
नई टिहरी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नई टिहरी के गर्ल्स कॉमन रूम में बाल शोषण पर चर्चा की गई। जोर देकर कहा गया कि इसके विरूद्ध हर स्तर पर आवाज उठाने की जरूरत है।
शुक्रवार को गर्ल्स कॉमन रूम में संयोजक डा. हर्षिता जोशी ने कॉलेज की छात्राओं को बाल शोषण पर चर्चा हेतु आमंत्रित किया। कॉलेज की छात्राओं ने इस चर्चा में सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया।
गर्ल्स कॉमन रूम की संयोजक डा. हर्षिता जोशी ने बाल शोषण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किसी भी रूप मंे होने वाले बाल शोषण के खिलाफ प्रथम चरण में ही सख्ती से खड़ा हुआ जाए और एक आवाज बना जाए तो इसे हतोत्साहित किया जा सकता है।
इससे बाल शोषण करने वाले के हौसले पस्त होंगे। इस मौके पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न आयु वर्ग की बालक/बालिकाओं को इस बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। ताकि अपने खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की शोषण संबंधित गतिविधियों का बच्चे मुखर होकर विरोध कर सकें। इस मौके पर श्रीमती मीना चौहान समेत कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।


