जीआईसी सबधारखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत

जीआईसी सबधारखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत

राज्य में स्कूली शिक्षा की बेहतरी के लिए हो रहे प्रयासों के बारे में बताया

तीर्थ चेतना न्यूज

सबधारखाल। भगवती चरण निर्माेही राजकीय इंटर कॉलेज, सबधारखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव में राज्य के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने स्कूल में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं और अभिभावकों का स्वागत किया।

सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सबधारखाल में प्रवेशोत्सव की धूम रही। स्कूल में कक्षा छह और नौ वीं में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं और उनके अभिभावकों को वार्म वेलकम किया गया। इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने राज्य में स्कूली शिक्षा में छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि स्कूलों को अच्छे संसाधनों से लेस किया जा रहा है। योग्य शिक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने पाल्यों का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराएं।

जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल ने सरकारी स्कूलों में छात्र/छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि स्कूलों का फोकस छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर है। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भारती गैरोला,डायट से अनुजा मैठाणी उपस्थित रहे।

इस वर्ष इंटर और हाईस्कूल में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में सृष्टि कोटियाल और सिमरन को शिक्षा मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बलवंत सिंह रावत, राधेश्याम मैठाणी, गंभीर सिंह लिंगवाल, अशोक ध्यानी, जानकी भटट, आशा रानी बहुगुणा, योगेंद्र बलूनी, विनीता केमनी, पूनम आर्य, अर्चना राणा, अरविंद असवाल, धर्मेंद्र कुमार, किशन कोहली, रवि आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *