गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहरः भूगोल और समाजशास्त्र विभाग में शैक्षिक प्रतियोगिताएं

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहरः भूगोल और समाजशास्त्र विभाग में शैक्षिक प्रतियोगिताएं

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देहरादून शहर के भूगोल एवं समाजशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद के बैनर तले आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं ने छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ और मंजू भंडारी द्वारा किया गया।

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ0 उषा रानी नेगी एवं डॉ मंजू भंडारी के नेतृत्व में आयोजित विभागीय परिषद के कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। समाज शास्त्र विषय में निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया देववर्धन बीए0 चतुर्थ सेमेस्टर,दूसरा स्थान सृष्टि गौड़ एवं शगुन बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर और तीसरा स्थान अर्जुन बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर तथा रोहित राणा बी.ए.चतुर्थ सेम को सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु बी.ए.षष्ठम सेमेस्टर, दूसरा स्थान सृष्टि सती षष्ठम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।और क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंशिक रावत बी ए चतुर्थ सेम, दूसरा स्थान जसपाल राणा बी ए चतुर्थ सेम,तृतीय स्थान स्वाति चतुर्थ सेम तथा सांत्वना स्थान निर्मला बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

भूगोल विषय में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु राधिका बी. ए षष्ठम सेम,अंशिका रावत एवं महक बी. ए द्वितीय सेम, सुमन बी. ए चतुर्थ सेम, कशिश नेगी सांत्वना प्राप्त कियास भाषण प्रतियोगिता में आदित्य पांडे चतुर्थ सेम प्रथम,प्राची बी. ए. चतुर्थ सेम द्वितीय, कृतिका चंद ठकुरी बी. ए चतुर्थ सेम तृतीय, सेजल कुमारी बी. ए. षष्ठम सेम सांत्वना, स्थान प्राप्त किया।

ग्लोब एवं मानचित्र प्रतियोगिता में आदित्या पांडे बी. ए. चतुर्थ सेम प्रथम, जसपाल राणा बी. ए. चतुर्थ सेम द्वितीय, सृष्टि बी. ए. षष्ठम सेम तृतीय स्थान प्राप्त किया सदोनों विभाग के निर्णायक मंडल में डॉ गिरीश सेठी,डॉ रेनू गौतम,डॉ पायल अरोरा,डॉ हेमलता खाती,,डॉ राकेश नौटियाल, डॉ पूजा रावत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरण किये गये. कर्यक्रम के अंत में डॉ गिरीश सेठी के द्वारा छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया, डॉ राकेश नौटियाल ने बताया कि मेन्टल हेल्थ के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखना है। डॉ व उषा रानी नेगी ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे में छात्र /छात्राओं को विस्तार से बताया।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *