गौरव कौशिक बने यूथ कांग्रेस महानगर महासचिव

गौरव कौशिक बने यूथ कांग्रेस महानगर महासचिव
Spread the love

हरिद्वार। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए गौरव कौशिक को युवा कांग्रेस महानगर महासचिव मनोनीत किया गया है। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने गौरव कौशिक को महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। युवा कांग्रेस महानगर सचिव बनाए जाने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, युवा महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत, कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी, ऋषभ वशिष्ट आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर गौरव कौशिक का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। गौरव कौशिक का स्वागत करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि शिक्षा व रोजगार देने में वंचित रही भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान युवाओं का रूझान लगातार कांग्रेस की और बढ़ रहा है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी। आकाश भाटी जैसे ऊर्जावान युवा के आने से कांग्रेस और मजबूत होगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत व कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी तथा प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार, पलायन, चिकित्सा, स्वास्थ्य सहित तमाम मोर्चो पर विफल रही भाजपा सरकार की नीतियों से समाज के तमाम वर्ग परेशान हैं तथा बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहे हैं। नवनियुक्त यूथ कांग्रेस महानगर महासचिव गौरव कौशिक ने कहा कि पार्टी की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नीरव साहू, अशोक उपाध्याय, मनीराम बागड़ी, नितिन यादव, ऋषभ वशिष्ठ सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने गौरव कौशिक को शुभकामनाएं दी।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *