गोहरमाफी में बाढ़ सुरक्षा के नाम पर बड़ा घालमेल

सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। गोहरीमाफी में वर्षों से बाढ़ सुरक्षा के नाम पर बड़ा घालमेल हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसे इत्तर कमाई का जरिया बना दिया है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर उक्त गंभीर आरोप देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संजय पोखरियाल और सचिव देव सेमवाल ने लगाए। मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों नेताओं ने सौंगनदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता से लेकर अन्य कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए।
कहा कि एनजीटी की गाइड लाइन का स्तर पर उल्लंघन किया गया। उक्त कार्यों से संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने आरोप लगाए कि बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाए गए ब्लॉक टूटने लगे हैं। इन ब्लॉकों से गोहरीमाफी की बाढ़ से सुरक्षा नहीं हो रही है।
ये सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का मामला है। इस काम से संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारी पूरी तरह से लिप्त हैं। उक्त अधिकारियों ने पिछले कई सालों से बाढ़ सुरक्ष के कार्यों को इत्तर कमाई का जरिया बना दिया है। प्रमाणों के साथ विभिन्न स्तरों पर की गई शिकायतों के बावजूद कोई एक्शन अभी तक नहीं हो सका है।
नेता द्धैय ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों के सम्मुख इस मामले को रख चुके हैं। सीएम हेल्प लाइन से भी शिकातय की जा चुकी है। मगर, एक्शन नहीं हुआ। गोरीमाफी गांव की भलाई के लिए कोर्ट की शरण में जाएंगी।