देहरादून में चली गोली, पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत

देहरादून में चली गोली, पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत

कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद


तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। दो कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद में चली गोली से मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक जोहड़ी गांव के पास तड़के दो कार स्कॉर्पियों और फॉर्च्यूनर सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। बताया कि जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उसके टायर पर फायर झोंक दिया।

इस स्थान पर मॉर्निंग वॉक कर रहे पूर्व सैन्य अधिकारी को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल पूर्व सैन्य अधिकारी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर से उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।

इस दौरान स्कॉर्पियों कार सवारों ने फॉर्च्यूनर कार सवारों के साथ मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्कॉर्पियों सवारों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *