चुनाव को लेकर हो रहे फर्जी सर्वे
ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर फर्जी सर्वे हो रहे हैं। अधिकांश सर्वे में गोदी मीडिया का खूब कमाल दिख रहा है। तमाम बातें मैनेज की जा रही हैं।
गोदी मीडिया राज्य के विधानसभा चुनाव को फर्जी सर्वे के माध्यम से अपनी लाइन पर रखना चाहता है। ताकि जरूरत के हिसाब से चुनाव को लेकर लोगों का माइंड सेट बनाया जा सकें। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड के राजनीतिक माहौल को सड़क पर खड़े होकर रेखांकित करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपनी बात लोगों के मुंह में डालकर बड़ी चालाकी से लोगों का मूड़ बताने का प्रयास हो रहा है। ऑन लाइन सर्वे तो एक तरह से मजाक जैसे हैं। मुददों के नाम पर शहरों की बात हो रही है। ठेठ पहाड़ के मुददों की न तो सर्वे करने वालों को जानकारी है और न ही उनकी इसमें रूचि है।
मूल निवास, भू-कानून, पलायन अधिकांश सर्वे से गायब हैं। रोजगार की बात को बेहद चालाकी से डायल्यूट किया जा रहा है। कर्मचारियों से जुड़े मुददों का भी यही हाल किया जा रहा है। इस पर स्टूडियों के रिएक्शन भी बेहद सतही हैं।
2022 के चुनाव में स्थितियां अब काफी हद तक क्लीयर होने लगी हैं। लोगों की नाराजगी से लेकर स्थानीय मुददे गांवें में मुखर होकर सामने आने लगे हैं। सर्वे हैं कि किसी को नाराज न करने की लाइन पर दिख रहे हैं। बहुत कम सर्वे हैं जिनके सैंपल साइज से लेकर आधारिक मानकों में गंभीरता दिख रही है।