पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
Spread the love

ऋषिकेश। देश में कंप्यूटर क्रांति के नायक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश की बेहतरी के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

नगर निगम परिसर स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी जी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी, आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया।

वो एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा-बसा था। राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी जी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे उनमें सादगी और दृढ़ता के आदर्श का समावेश था। बेहद शांत और गंभीर प्रवृत्ति के राजीव गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्यम्, शिवम, सुंदरम् का मूर्तिमान रूप था। आज मोबाइल क्रांति पंचायती राज सहित अनेक ऐसे कार्य जोकि देश के लिये मील का पत्थर साबित हो रहे हैं ।

कार्यक्रम में अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, मदन नागपाल, सतीश शर्मा, पार्षद राकेश मिया, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पूर्व पार्षद मधु मिश्रा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल रावत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, धर्मेंद्र गुलियाल, मदन कुमार शर्मा, जतिन जाटव, सुमित त्यागी, रामकुमार भतालिये, अशोक शर्मा, जयपाल सिंह बिट्टू, गौरव यादव, दीपक भारद्वाज, अशोक शर्मा, प्रवीण जाटव, ब्रिज बहुगुणा, हिमांशु जाटव, इमरान सैफी, हरिओम, राजू मारवाह, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, जगजीत सिंह, कार्तिक, आशीष आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *