पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन

पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन
Spread the love

देहरादून। पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया 92, का निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जोड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया।

पर्यटन विशेषज्ञ केदार सिंह फोनिया कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। बहरहाल, शुक्रवार तड़के उन्होंने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से शारीरिक तौर पर अस्वस्थ चल रहे थे। फोनिया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश के बनीं भाजपा सरकार में पर्यटन मंत्री। राज्य गठन तक वो पर्वतीय क्षेत्र में भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। 2007 में उन्हें सीएम बनाने तक की चर्चा रही। मगर, सीएम बनें उनके बाल सखा बीसी खंडूड़ी की कैबिनेट में उन्हें स्थान नहीं मिला।

2012 में टिकट न मिलने के बाद उनके भाजपा के साथ संबंधों में खटास आई और उन्होंने पार्टी छोड़ दी। हालांकि 2019 में उन्होंने फिर से भाजपा में वापसी की।

बहरहाल, दिग्गज नेता के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *