पूर्व सीएम हरीश रावत ने एम्स में भर्ती मनसा देवी मंदिर भगदड़ के घायलों का हालचाल जाना
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने एम्स में भर्ती मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों का हर संभव मदद का भरोसा दिया।
रविवार का मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई थी और 35 से अधिक लोग घायल हो गए थे। कुछ घायलों को उपचार के लिए एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। देर शाम पूर्व सीएम हरीश रावत ने घायलों का हाल चाल जाना और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से घायलों की स्थिति को जाना ।
हरीश रावत ने कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस घटना से सरकार व मन्दिर प्रशासन को संज्ञान लेते हुऐ व्यवस्था में सुधार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो ।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने उक्त घटना में हुऐ मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी । घायलों से मुलाकात करने वाले श्रीमती गरिमा मेहरा, जयेन्द्र रमोला, राकेश सिंह मियां, दीप शर्मा, पंकज क्षेत्री, राजेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे।


