नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी को मातृ शोक

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी को मातृ शोक

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी की माता का निधन हो गया। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी की माता उषा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और हिमालयन इंस्टीटयूट में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सूचना मिलते ही लोगों का परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व अध्यक्ष के ढालवाला स्थित आवास पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। परिजनों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *