ऋषिकेश। ईको स्कूल प्रोजेक्ट के तहत यूरेका फोर्ब्स, मुंबई ने नवनिर्मित आठ सीटर सौंचालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को सौंपा दिया। एक साल तक शौचालय के मेंटिनेंस का जिम्मा भी यूरेका फोर्ब्स द्वारा उठाया जाएगा।
शुक्रवार को जीजीआईसी ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में यूरेका फोर्ब्स के एचआर हेड स्वराज वर्मा, सहायक एचआर हेड अपार त्यागी ने आठ सीटर शौचालय स्कूल को सौंपा। इसमें एक सीटर शौचालय सीडब्ल्यूएनएस के लिए भी तैयार किया गया है।
इस मौके पर जीजीआईसी के प्रिंसिपल रचना अग्रवाल ने यूरेका फोर्ब्स, मुंबई का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अतिथियों के स्वागत में स्कूल की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी। इस मौके स्वच्छता और पेंटिंग पर आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल कपरूवाण, जीत लाल शाह, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती माहेश्वरी नेगी, उमा पाटनी, रेनू चौहान, दिलीप सिंह बिष्ट, सीवाईडीए की संयुक्त सचिव अरोकिया मैरी, मैनेजर अजीत नैनवाल, जेई अमित चौहान, आदि मौजूद रहे।