ईओ बीपी भटट का काम बोलता है

ईओ बीपी भटट का काम बोलता है

जिस निकाय में भी रहे उसे चमका दिया

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। नगर विकास विभाग में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात बीपी भटट का काम बोलता है। वो जिस भी निकाय में रहे वहां की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया और स्वच्छता के मोर्चे पर शहर को चमका दिया।

वर्तमान में बीपी भटट नगर पालिका परिषद विकासनगर में बतौर ईओ तैनात हैं। उन्होंने यहां काम के लिए बोर्ड के गठन का इंतजार नहीं किया। बल्कि स्वच्छता समेत अन्य कार्यों में लगे रहे। इस बार की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में शानदार सुधार करते हुए प्रदेश में 11 वां स्थान प्राप्त किया। यही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी विकासनगर की रैंकिंग में शानदार सुधार हुआ है।

इस सुधार के पीछे नगर पालिका के ईओ बीपी भटट और उनकी टीम की मेहनत है। भटट नगर पालिका मुनिकीरेती के ईओ रहे तो मुनिकीरेती स्वच्छता के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। दरअसल, भटट जहां भी ईओ रहे उन्होंने स्वच्छता की मॉनिटरिंग स्वयं की।

बोर्ड के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य को अंजाम दिया। विकासनगर, डोईवाला, मुनिकीरेती, कोटद्वार, रूद्रप्रयाग ईओ भटट जहां-जहां तैनात रहे वहां उनके काम दिखा। वो जिस निकाय में रहे स्वच्छता के लिए काम किया और उसे चमका दिया।
मुनिकीरेती नगर पालिका में आम लोग ईओ बीपी भटट को खूब याद करते हैं। इस बार मुनिकीरेती स्वच्छता रैेंकिंग में पिछड़ गया। कारण यहां तैनात अधिकारी बोर्ड गठन का इंतजार करते रहे और सर्वेक्षण बोर्ड गठन से पहले शुरू हो गया।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *