पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर काम करने की जरूरतः चंद्रवीर पोखरियाल

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। तेजी से छीज रहेआदर्श पर्यावरण के लिए चिंता विश्व स्तरीय होनी चाहिए और संरक्षण और संवर्द्धन के लिए काम धरातल पर होना चाहिए।
ये कहना है पर्यावरणविद चंद्रवीर पोखरियाल का। पोखरियाल एमआईटी की एनएसएस इकाई के बौद्धिक सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए हम सबको धरातल पर काम करना होगा। ये विशुद्ध रूप से धरातल पर काम करने का विषय है।
इसको लेकर चिंता भी और काम भी धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने स्पर्श गंगा के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। साहित्यकार एवं शिक्षक अशोक क्रेजी ने पर्यावरण के महत्व पर मां गंगा की स्वच्छता और उसकी महिमा पर अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत की। गंगा हमारी थाती है हम को सदा सुहाती है पापनाशिनी है गंगा जीवनदायिनी है गंगा।
स्काउट प्रशिक्षक आर के पोखरियाल ने , स्काउट खेल और गीत के माध्यम से में पर्यावरण का संदर्भ दिया कार्यक्रम अधिकारी राजेश प्रताप चौधरी जी डॉ. डीपी पुरोहित,पूजा पुरोहित के संचालन में शिविर चल रहा है।