गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गोपेश्वर में अंग्रेजी भाषा कौशल पर कार्यशाला
तीर्थ चेतना न्यूज
गोपेश्वर। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गोपेश्वर में अंग्रेजी भाषा कौशल पर आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की।
शुक्रवार को कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में भाषा प्रशिक्षक रेजिनाल्ड मिशल ने बतौर मुख्य वक्ता प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा में निरंतर अभ्यास दक्षता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र छात्राओं की हिचक दूर करने के लिए कार्यशाला के दौरान परिचयात्मक सम्बोधन, सही उच्चारण, वर्तनी शुद्धिकरण, शब्द भण्डारण, सामूहिक चर्चा एवं वाद विवाद जैसी गतिविधियां करवाई।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी के दौर में अंग्रेजी भाषा का महत्त्व और भी बढ़ गया है इसलिए हर छात्र को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला छात्र छात्राओं में विषय के प्रति रुचि के साथ साथ आत्मविश्वास को बढाती है।
इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार चंदरियाल, डॉ शिवानी, डॉ मनीष मिश्रा, अंग्रेजी परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह, हिमांशु, आर्यनसिखा, प्रीति आदि उपस्थित रहे।
