ऋषिकेश। पिछले 24 घंटे से आबादी के आस-पास के दिख रहा हाथी सुबह करीब सवा छह बजे हरिद्वार रोड पर आ धमका। हाथी को जंगल में खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार उस पर नजर बनाए हुए है।
गुरूवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हरिद्वार बाईपास को पार करते हुए हाथी पीजी कॉलेज के पिछले में देखा गया। रात भर वन विभाग की टीम हाथी को फॉलो करती रही। लगा कि हाथ जंगल की ओर चला गया।
अचानक सुबह करीब सवा छह बजे हाथी हरिद्वार रोड पर आ धमका। हालांकि हाथी ने यहां कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया। बावजूद इसके लोगों में दहशत देखी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को किसी तरह से हाईवे से निकालकर संजय झील वाले पैसेज की ओर बढ़ाया।
अभी भी हाथी की मौजूदगी आस-पास ही है। वन विभाग की टीम इस पर नजर बनाए हुए है। रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उक्त हाथी अक्सर इस क्षेत्र में दिखता है। टीम पूरी नजर बनाए हुए है।