जूहा. स्कूल शिक्षक संघ की कोट ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न

जूहा. स्कूल शिक्षक संघ की कोट ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न
Spread the love

पौड़ी। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के कोट ब्लॉक का त्रैवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कैलाश पंवार को अध्यक्ष,  महामंत्री भूपेंद्र सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में अधिवेशन का शुभारंभ ब्लॉक प्रुख श्रीमती पूर्णिमा नेगी और विधायक प्रतिनिधि थी धर्मवीर नेगी,द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा नेगी का शिक्षिकाओं द्वारा शॉल ओढाकर माल्यार्पण किया गया।

कोट ब्लाक द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारियों सम्मान एवं माल्यार्पण किया गया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में सभी वक्ताओं द्वारा शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर विशेष चर्चा की गई।
जूनियर हाई स्कूलों की घटती छात्र संख्या का मुख्य कारण वक्ताओं द्वारा विषय अध्यापक की कमी माना गया है स्कूलों में विभिन्न विषयों में जिसमें विज्ञान गणित और अंग्रेजी के पदों पर शिक्षकों की कमी शिक्षा के स्तर में गिरावट का मुख्य कारण है।

इसके बाद संगठन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें कैलाश पंवार को अध्यक्ष, महामंत्री भूपेंद्र सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश भट्टगाई वरिष्ठ संयुक्त मंत्री के पद पर सुरेंद्र कुमार निर्विरोध विजयी हुए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह रावत और बिजेन्द्र भट्ट की देखरेख में संपन्न हुए।

प्रान्तीय निर्वतमान सयुंक्त मंत्री भगत सिंह भन्डारी निर्वतमान संगठन मंत्री हेमन्त गैरोला जिला जिला मंत्री मुकेश काला, उपाध्यक्ष पदमेन्द्र लिंगवाल ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू चन्द्रमोहन सिंह बिष्ट , जयदयाल चौहान,गीता बिष्ट,अंजली रावत ,इन्दु गौड,आशा नेगी देवेन्द्र उनियाल ,राकेश जोशी आदि मौजूद थे।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में विकासखण्ड कोट के सभी प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। जूनियर हाई स्कूल सिराला की अध्यापिका इंदु रावत को सर्विसेज स्पोर्टस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर संगठन द्वारा सम्मनित किया गया। संचालन हेमन्त गैरोला द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *