चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही महंगाई ने दस्तक दी, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़े

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही महंगाई ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के घोड़े पर सवार होकर दस्तक दे दी है। कहा जा सकता है। महंगाई ट्रेक पर पर लौट आए हैं। इसके चलते अब महंगाई की गति और बढ़ेगी।
चुनाव की वजह से थमी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आखिरकार चुनाव समाप्त होते ही बढ़ने शुरू हो गए हैं। चुनाव में पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनीं है। यानि डबल इंजन की सरकार है।
अभी तक चुनाव परिणामों का इंतजार कर रहे महंगाई ने फिर से दस्तक दे दी है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में जहां 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई वहीं डीजल भी 78 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी कर की गई है। सरकार ने प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस तरह से अब लोगों को सिलेंडर के लिए 949.50 देने होंगे।