एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री
Spread the love

मुंबई। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शाम सात बजे सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष नई सरकार पर रिएक्ट करने से पहले पस्त हो गया।

शिवसेना में हुई बगावत का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे को भाजपा के समर्थन से सरकार बनाएंगे। उनके दावे के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शाम सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया है।

भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष नई सरकार और सीएम पर रिएक्ट करने से पहले ही पस्त हो गया। माना जा रहा है कि इससे उद्वव ठाकरे के पास रहे विधायक भी शिंदे खेमे में आ सकते हैं। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार समझे जा रहे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूरी जानकारी दी।

बताया कि भाजपा के 106 विधायक नई सरकार को महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरा समर्थन देगी। पत्रकार वार्ता में शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के अन्य नेताओं के साथ ही देवेंद्र फडणवीस का आभार प्रकट किया।शिंदे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और उनके साथियों ने महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए बगावत की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *