यमकेश्वर और नरेंद्रनगर ब्लॉक के स्कूलों में रही बाल दिवस की धूम

यमकेश्वर और नरेंद्रनगर ब्लॉक के स्कूलों में रही बाल दिवस की धूम
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। यमकेश्वर और नरेंद्रनगर के स्कूलों में बाल दिवस के धूम रही। इस मौके पर स्कूलों में शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की जयंती स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों ने अपने प्यारे चाचा नेहरू को नाना कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया। शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बाल दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।

नरेंद्रनगर ब्लॉक  के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसकाटल में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनयना बिजल्वाण ने नन्हें बच्चों को देश के प्रधानामंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के बारे में बताया। उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक विजयपाल कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

यमकेश्वर ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी और नैल गुजराड़ा में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू एवं बच्चों के प्रिय चाचा-नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

ग्राम उदय सिंह , उप-प्रधान बलवंत सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जसवेन्द्र सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मैठानी के नेतृत्व में पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यापक जेपी कुकरेती द्वारा पंडित नेहरू जी के जीवन-परिचय तथा पं० नेहरू जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से सदन को और बच्चों को अवगत कराया गया।

प्रधानाध्यापक मैठानी जी द्वारा बच्चों को ष्बाल-दिवसष् की बधाई प्रदान करते हुए ष्चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से सभी नामांकित बच्चों को निरूशुल्क गर्म कोट वितरित किए गए।

इस मौके पर बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से सम्बन्धित घटनाओं को समझाते हुए उस पर आधारित पोस्टर, स्लोगन और निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पोस्टर और निबन्ध के माध्यम से चाचा नेहरू के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया गया । निबन्ध प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रेखा देशवाल द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर में ही संचालित बाल-वाटिका (आंगनबाड़ी केंद्र ) के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भी बाल-दिवस पर उल्लास के साथ प्रतिभाग किया गया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्रीमती राखी देवी, श्री संदीप सिंह गुसाईं, प्रधानाध्यापक मनोज मैठानी, अध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल, जेपी कुकरेती, भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती लक्ष्मी देवी तथा सेवित क्षेत्र के अन्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रमों का संचालन जेपी कुकरेती द्वारा किया गया।

राजकीय जूनियर हाई स्कूल नैल गुजराड़ा में बाल दिवस की धूम रही। प्रधानाध्यापक अनूप लिंगवाल के नेतृत्व में नन्हें बच्चों ने क्षेत्र भ्रमण किया। इससे पूर्व स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। देश की बेहतरी और बच्चों के भविष्य के लिए उनके स्तर से किए गए कार्यों को याद किया गया।

इसी प्रकार यमकेश्वर और नरेंद्रनगर ब्लॉक के अन्य स्कूलों में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाए जाने की सूचनाएं हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *