उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से
![उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से](https://tirthchetna.com/wp-content/uploads/2023/09/viinod-simalty.jpg)
तीर्थ चेतना न्यूज
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं 12 वीं की परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेंगी।
रामनगर स्थित उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय ने शनिवार को 10 वीं और 12 वीं परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च को संपन्न होंगी।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि 10 वीं में 113688 और 12 वीं में 109699 छात्र परीक्षा देंगे। इसके लिए 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 49 परीक्षा केंद्र एकल हैं और शेष मिश्रित। 2025 की बोर्ड परीक्षा के तहत 13 मुख्य संकलन केंद्र और 26 उपसंकलन केंद्र बनाए गए हैं।